{"_id":"5740c8114f1c1b0979ac6fdb","slug":"allahabad-bank-me-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में इलाहाबाद बैंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में इलाहाबाद बैंक में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
शास्त्रीनगर इलाहाबाद बैंक में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ई ब्लॉक में इलाहाबाद बैंक की शाखा में शनिवार रात आग लग गई। बैंक का मेन गेट बंद होने पर पुलिस ने बैंक अफसरों को सूचना देकर बुलाया। गेट खुलवाने के बाद आग को बुझाया गया। शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर इलाहाबाद बैंक की तेजगढ़ी शाखा है। शनिवार रात करीब 11.30 बजे अचानक बैंक में आग लग गई। एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच गईं।
करीब 20 मिनट बाद बैंक कर्मियों समेत मैनेजर सतेंद्र शर्मा पहुंचे। बैंक कर्मियों ने मुख्य गेट खोला। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग से रिकार्ड रूम, कंप्यूटर, कैश रिकार्ड आदि जल गया। एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार भी पहुंच गए।
बैंक मैनेजर सतेंद्र शर्मा का कहना है कि कैश स्ट्रांग रूम में रखवा दिया था, जिस कारण वह बच गया। पुलिस ने बताया कि रात में कोई गार्ड बैंक के बाहर नहीं था। आग या तो शार्ट सर्किट से लगी या फिर बैंक में किसी कंप्यूटर का यूपीएस ऑन रह गया। जांच की जा रही है।