फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All the markets of the city will shine from 27th October

Meerut News: शहर के सभी बाजार 27 अक्तूबर से जगमगाएंगे

Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
All the markets of the city will shine from 27th October
मेरठ। दीपावली के मद्देनजर व्यापार संघ की ओर से 27 अक्तूबर से शहर के सभी बाजारों को सजाया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झालरों से सजावट की जाएगी। ज्यादातर बाजार पांच से 15 लाख रुपये तक का बजट सजावट पर खर्च करेंगे। कई स्थानाें पर सांस्कृतिक समारोह होंगे। सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ ने बताया कि 27 अक्तूबर को बोम्बे बाजार स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर को सजाया जाएगा। पांच जगहों पर लाइटों के साथ स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। अध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि अन्य चौराहों पर भी सजावट की जाएगी।
विज्ञापन

आबूलेन व्यापार संघ केंद्रीय के महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार में दो सेल्फी प्वाइंट और गणेश जी का दरबार बनाया जाएगा। 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक लाइटें जलाई जाएंगी। आबूलेन व्यापार संघ के संयुक्त सचिव राजबीर सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को मेले का उद्घाटन होगा। बाजार में राम दरबार लगेगा। डांडिया, भांगड़ा और गिद्दा का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक दरबार में नियमित पूजा होगी।
विज्ञापन

बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि व्यापारियों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। 29 से 31 अक्तूबर से लाइटों की सजावट रहेगी। शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय गांधी ने बताया कि शास्त्रीनगर के 14 बाजारों को सजाया जाएगा। वहीं रोहटा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि बाजार में छह एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। गेट बनाए जाएंगे और लाइटों से सजावट की जाएगी। 28 अक्तूबर को मेले का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि वैली बाजार से सराफा चौक तक सजावट की जाएगी। शारदा रोड व्यापार एसोसिएशन महामंत्री मनोज जैन बताया कि उनके यहां भी व्यापारी अपनी दुकानों की सजावट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed