{"_id":"5fe642b5bc02b20b142e442b","slug":"all-borders-of-bijnor-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए प्रशासन सख्त, बिजनौर की सभी सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए प्रशासन सख्त, बिजनौर की सभी सीमाएं सील
Sat, 26 Dec 2020 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली जाते किसान...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए शुक्रवार रात से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं। सभी रास्तों पर पुलिस को तैनात किया गया है, ताकि कोई किसान दिल्ली की ओर न जा सके। प्रशासन को अंदेशा है कि जिले के किसान शनिवार को दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ जाम लगा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी दिल्ली जा रहे किसानों को कई बार रोकने के इंतजाम किए है। शनिवार को दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली बार्डर पर जाम लगा सकते हैं। जिले के किसानों के भी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद हैं। प्रशासन इसे लेकर पहले ही चौकस हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात से ही जिले की सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं, ताकि कोई किसान दिल्ली कूच न कर सके। बैराज, नारनौर का पुल, रेहड़ जसपुर बार्डर, भागूवाला समेत सभी सीमाओं को सील कर दिया है। किसानों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने किसान दिल्ली जाने की योजना बना रहे है। किन किसान नेताओं के साथ वह दिल्ली जा रहे हैं। प्रशासन ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की पूरी तैयारी कर ली है।
सभी बार्डर पर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात रहेगी, जो किसानों के जत्थे को रोकेगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक जिले की सभी सीमाएं रात से सील कर दी गई हैं। इस दौरान किसी को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। सभी बार्डर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।