फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   alkrim hotel

12 अप्रैल को ध्वस्त होगा होटल अलकरीम  

Thu, 07 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 07 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
alkrim hotel
होटल अलकरीम - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर स्थित होटल अलकरीम को ध्वस्त करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने फिर से तिथि तय कर दी है। 12 अप्रैल को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। फोर्स के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

होटल अलकरीम के निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति है। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि इस होटल की  ऊपरी मंजिल का मानचित्र एमडीए से स्वीकृत नहीं है। नीचे की दुकानें नगर निगम ने आवंटित कर रखी हैं। बिना मानचित्र के ही ऊपर की बिल्डिंग बनाकर खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि इस भवन का कंपाउंड भी नहीं हो सकता है। यानी शमन शुल्क वसूलकर इसे वैध नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इसका मालिकाना हक होटल स्वामी के नहीं, बल्कि निगम के पास है। ऐसे में यह निर्माण पूरी तरह से अवैध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार हो चुका है प्रयास
21
मार्च को एमडीए इसके ध्वस्तीकरण का प्रयास कर चुका है। उस समय न केवल विरोध हुआ था, बल्कि बल्कि होटल स्वामी ने सिविल कोर्ट का स्टे भी दिखाया था। उधर, हाईकोर्ट से भी होटल स्वामी को कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में एमडीए ने अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए इस बार तारीख 12 अप्रैल लगा दी है।


होटल मालिक को किसी अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। एमडीए ने इस होटल को ध्वस्तीकरण की तारीख अब 12 अप्रैल तय की है। पुलिस बल की मांग के लिए भी पत्र लिख दिया गया है। 
- कुमार विनीत, सचिव एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed