दिल्ली के बाद पश्चिमी यूपी में अलर्ट, मेरठ में सेना ने बढ़ाई निगरानी, शहर भर में चला चेकिंग अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों द्वारा दिल्ली में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के चार आतंकी घुसने के इनपुट मिलने के बाद पश्चिमी यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस संगठन के चार आत्मघाती हमलावर दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस महीने आने वाले त्यौहार इन आतंकियों के निशाने पर हैं।
यह भी पढ़ें : पुलिसकर्मी से दुष्कर्म का आरोपी मौलवी पहुंचा एसपी ऑफिस, खुद का बताया निर्दोष, हिरासत में
उधर खुफिया इनपुट मिलने के बाद ही पूरे दिल्ली एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया। साथ ही शुक्रवार को मेरठ में भी सेना व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सेना ने भी निगरानी बढ़ा दी है।
वहीं पुलिस टीमों ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे पूरे शहर में बस अड्डों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें : यूपी: गाजियाबाद का सीए बैंकों में खपाता था लुटेरा गैंग के सरगना की काली कमाई
उधर दिल्ली में आतंकी आहट के चलते शामली जनपद में अलर्ट किया गया है। यहां भी शहर में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। खासकर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के लिहाज से रेलवे पुलिस ने आने -जाने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग की।