फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested a Maulvi accused of molested a female head constable in Baghpat

मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूला जुर्म, तंत्र- मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी से किया था दुष्कर्म

Sat, 05 Oct 2019 12:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
police arrested a Maulvi accused of molested a female head constable in Baghpat
आरोपी मौलवी - फोटो : अमर उजाला

बागपत में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एसपी दफ्तर से आरोपी मौलवी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धर्म गुरुओं के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा था। उसने पहले तो खुद को बेगुनाह बताया लेकिन बाद में दिए गए बयान पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दुष्कर्म के मुकदमे में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई है। सीओ सिटी प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मौलवी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।  

विज्ञापन


बता दें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर तीन जुलाई 2018 से 30 सितंबर 2019 तक जादू टोना करके पांच बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के निर्देश पर आरोपी मौलवी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस केस में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट बढ़ा दिया है क्योंकि पीड़िता अनुसूचित जाति की है। वहीं, शुक्रवार को आरोपी जुबैर धर्म गुरुओं के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचा। उसका कहना था कि वह बेगुनाह है। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि दुष्कर्म के मामले की जांच सीओ सिटी ओमपाल सिंह को दी गई है। जिला अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 
विज्ञापन

एसपी से कहा- निर्दोष हूं, इंस्पेक्टर से बोला दोषी 
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मुलाकात कर मौलवी ने बताया कि मकान के लेन-देन को लेकर महिला पुलिसकर्मी से विवाद चल रहा है। उसे झूठा फंसाने के लिए दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। वह निर्दोष है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने पूछताछ शुरू की तो मौलवी ने गुनाह कुबूल कर लिया। बयान को रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आरोपी मौलवी जुबैर ने एसपी ऑफिस पर बताया कि उसकी दूध की डेयरी है। छह माह से महिला पुलिसकर्मी डेयरी पर दूध लेने आती थी। उसकी पत्नी से पुलिसकर्मी की अच्छी जान पहचान हो गई थी। महिला पुलिसकर्मी ने उससे बेटी की शादी करने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। उसने रुपये देने से मना कर दिया था। थोड़े दिन बाद महिला पुलिसकर्मी ने उससे मकान खरीदने को कहा और उनका 27 लाख रुपये में सौदा हो गया। मौलवी ने आरोप लगाया कि महिला ने 27 लाख रुपये के फर्जी चेक दिए। मकान का बैनामा नहीं किया। इसके बाद से महिला दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी। जैसे ही जुबैर को कोतवाली ले जाया गया तो वहां मौलवी ने पुलिस के सामने घटना को स्वीकार कर लिया और कहा कि उसने तीन-चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

गुमनाम चिट्ठी से विवादों में आया था जुबैर
दुष्कर्म का आरोपी मौलवी जुबैर सहारनपुर जिले के धनवा गांव का रहने वाला है। चार माह पहले एसपी को भेजे गए गुमनाम पत्र में मौलवी के पास आतंकी गतिविधियों और आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस जांच में आरोप झूठे निकले था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed