{"_id":"6899df66801f5c00fa07e12f","slug":"albendazole-tablets-were-given-to-girl-students-laward-news-c-42-1-smrt1030-104222-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन
दौराला- श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मे ंकृमि दिवस पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला के तत्वावधान में आयोजन किया गया। छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई।
मुख्य अतिथि दौराला के चेयरमैन देवेंद्र रहे। उन्होंने बालिकाओं को दवाई देकर शुरुआत की। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन ने एल्बेंडाजोल गोली के फायदे बताए। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर यशवीर राणा ने कृमि मुक्ति दिवस के विषय में विस्तार से जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जा रही है।
प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुनीता रानी, रचना, शालिनी, डॉ. दीपक, डॉ. श्वेता राणा, नीतू, वैशाली आदि मौजूद रहे।