फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akash returns with 301 liters of Gangajal; welcomed in Daurala.

Meerut News: 301 लीटर गंगाजल लेकर लौटे आकाश, दौराला में स्वागत

Wed, 05 Aug 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Akash returns with 301 liters of Gangajal; welcomed in Daurala.
दौराला। वलीदपुर निवासी आकाश हरिद्वार से 301 लीटर गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह शिवभक्त आकाश का स्वागत किया गया। मंगलवार देर रात दौराला पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। आकाश ने बताया कि इस बार वह अब तक की सबसे अधिक वजन वाली कांवड़ लेकर आ रहे हैं। वह महाशिवरात्रि के दिन काली पलटन स्थित औघड़नाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। उधर, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगातार शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। सात-आठ अगस्त से हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब और उमड़ने की उम्मीद है। दिनभर हाईवे पर कांवड़ियों के साथ आकर्षक झांकियां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण भी शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं और जगह-जगह उन्हें फल, पानी व भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed