{"_id":"62722fffb63bbd7fd3028963","slug":"akash-murder-case-accused-friend-sent-to-jail-clean-chit-given-to-all-three-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश हत्याकांड: बहन की इज्जत के लिए भाई बना कातिल, आरोपी दोस्त को भेजा जेल, तीनों युवकों को दी क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश हत्याकांड: बहन की इज्जत के लिए भाई बना कातिल, आरोपी दोस्त को भेजा जेल, तीनों युवकों को दी क्लीनचिट
Wed, 04 May 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 May 2022 01:19 PM IST
सार
हस्तिनापुर में आकाश का शव रविवार को वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के मध्य गंगनहर के किनारे मिला था। मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही तीन युवकों को पकड़ा गया था। मंगलवार को पुलिस ने तीनों को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी आकाश की हत्या के मामले में गांव के ही निवासी उसके दोस्त करनैल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। करनैल ने खुलासा किया था कि बहन पर गलत निगाह रखने के कारण ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
आकाश का शव रविवार को वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के मध्य गंगनहर के किनारे मिला था। मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही तीन युवकों को पकड़ा गया था। थाना प्रभारी मुनीषपाल ने विवेचना की तो गांव के ही करनैल सिंह की भूमिका सामने आई। इसके चलते तीनों युवकों को छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स माफिया तस्लीम का डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क, लिसाड़ी गेट में बनाई थी आलीशान कोठी
विज्ञापन
मंगलवार को इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने बताया कि करनैल सिंह के मुताबिक आकाश का उसके घर आना-जाना था, लेकिन वह बहन पर गलत नजर रखने लगा था। इसके चलते उन्होंने बहन की शादी कर दी। उसकी बहन परिवार के साथ मुंबई में जाकर रहने लगी।
करनैल सिंह ने बताया कि आकाश कुछ दिन से मुंबई में भी बहन से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा था। उसके मोबाइल में उसकी बहन के कुछ फोटो भी थे, जिन्हें वह गांव के ही युवकों को लगातार दिखा रहा था। यह सब होते देख ही उसने आकाश की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।