यूपी में गरमाई सियासत: BJP बंधुओं में नहीं एक राय, एक ने PM मोदी को लिखा पत्र, दूसरा बालियान के विरोध में
Meerut News : यूपी के बंटवारे की मांग करने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कोई समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध में है। अब सामने आया कि दो भाजपा बंधुओं की भी एक राय नहीं। एक ने बालियान के समर्थन में पीएम मोदी को पत्र लिखा तो दूसरा बालियान के विरोध में उतर आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की राय पर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को समर्थन और विरोध दोनों मिल रहे हैं। भाजपा में ही भराला बंधुओं में से एक भाई पंडित अजय भारद्वाज भराला ने बालियान की मांग को सही बताते हुए पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर पृथक प्रदेश के निर्माण की मांग की है, वहीं दूसरे भाई और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने इसका विरोध किया है।
अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मांग कर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने वेस्ट की सियासत को गरमा दिया है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा बनेगा। हालांकि बालियान की इस मांग का खुद उनकी पार्टी के नेता समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन, बसपा सांसद मलूक नागर, पूर्व विधायक इमरान मसूद आदि उनके समर्थन में है।
उनका कहना है कि पश्चिम के विकास के लिए अलग प्रदेश बनना जरूरी है और केंद्र सरकार को कई दशकों से चली आ रही इस मांग को पूरी करना चाहिए।
पृथक प्रदेश की मांग पर भाजपा के ही दो भाई पक्ष और विपक्ष में खड़े हो गए हैं। पश्चिम उप्र भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष पं. अजय भारद्वाज भराला ने बालियान की मांग का समर्थन किया है। उनका कहना है कि सुलभ न्याय, शिक्षा, चिकित्सा और विकास के लिए अलग प्रदेश बनना चाहिए। इसकी मांग भी काफी समय से उठती आ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी भेज कर इस मांग को पूरी करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां
वहीं, उनके भाई वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह भाजपा की मांग नहीं रही है। यह राज्यमंत्री बालियान के निजी विचार हो सकते हैं। प्रदेश का विभाजन नहीं होना चाहिए, क्योंकि पश्चिमी के जिलों में एक समुदाय बहुसंख्यक होता जा रहा है। इसलिए प्रदेश का बंटवारा अन्याय की बात होगी।
यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश