फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Air quality index decrease in Meerut after grape implementation, fine of 75 thousand on three crushers

ग्रेप लागू होने के बाद मेरठ में सुधरी हवा की सेहत, नीचे आया एक्यूआई, तीन कोल्हुओं पर 75 हजार का जुर्माना

Sat, 17 Oct 2020 09:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Air quality index decrease in Meerut after grape implementation, fine of 75 thousand on three crushers
कोल्हू - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई एसपी सिंह व सहायक वैज्ञानिक अधिकारी अरुण मिश्रा ने शुक्रवार देर रात आनंद डुप्लेक्स और न्यू गोंजा औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया। जिसमें सब कुछ ठीक पाया गया। इसके बाद इंचौली में तीन कोल्हुओं पर पॉलीथिन का प्रयोग होता मिला। तीनों कोल्हूओं को सील करते हुए तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


थोड़ी और सुधरी हवा
ग्रेप लागू होने के तीसरे दिन हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया। शुक्रवार को 278 के मुकाबले शनिवार को औसत एक्यूआई 269 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर, जयभीम नगर और पल्लवपुरम में 300 के पार चल रहा एक्यूआई भी गिरकर क्रमश: 247, 283 और 276 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर एंटी स्मॉग गन से छिड़काव
हाईवे पर डस्ट उड़ने और खुले में निर्माण सामग्री पड़ी मिलने पर रोजाना 7500 रुपये का जुर्माना झेल चुके एनएचएआई ने आगे जुर्माने से बचने के लिए शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान मोदीपुरम और कंकरखेड़ा बाईपास पर एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया।

रात का तापमान गिरा
मौसम में लगातार चल रहे परिवर्तन में शनिवार को दिन के तापमान में मामूली व रात के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की गई। अक्तूबर का आधा माह बीतने के बाद दिन का तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब दिन में भी तापमान कम होने लगेगा। शनिवार को आर्द्रता अधिकतम 58 व न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार थमी रही। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed