फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer recruitment case: Police extracted CDR of Abhishek

अग्निवीर भर्ती मामला: पुलिस ने निकाली अभिषेक की सीडीआर, फर्जी सेना का जवान बनकर करता था ठगी

Tue, 15 Nov 2022 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

अग्निवीर भर्ती मामला : मेरठ में पुलिस ने आरोपी अभिषेक की सीडीआर निकाली है। अभिषेक फर्जी सेना का जवान बनकर ठगी करता था।

विज्ञापन
Agniveer recruitment case: Police extracted CDR of Abhishek
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अग्निवीर में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी सेना का जवान बनकर ठगी करने वाला अभिषेक शर्मा के सिंडिकेट को जहां एक ओर आर्मी इंटेलीजेंस खंगाल रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अपनी जांच पड़ताल में भी जुटी है। पुलिस ने सीडीआर निकाल ली है ताकि देहरादून के सैन्यकर्मी के अलावा इसकी ठगी के प्लान में कौन-कौन शामिल था। उन पर भी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


अग्निवीर भर्ती परीक्षा में लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी सेना का जवान मोदीनगर चूना भट्टा निवासी अभिषेक शर्मा को रविवार को जेल भेज दिया था। इसके साथ ही उसने कबूला है कि वह अब तक 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। ठगी के शिकार कुछ लोग तो पुलिस के संपर्क में आ गए, जबकि अभी कुछ नहीं आ सके हैं। इस सिंडिकेट में देहरादून में तैनात एक सैन्यकर्मी भी शामिल पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की सीडीआर भी निकाल ली है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि अभिषेक और देहरादून में तैनात सैन्यकर्मी के अलावा कई और इसमें शामिल है। जिसके चलते सीडीआर निकाली गई है। सीडीआर में नंबरों की जांच कर उनको पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आर्मी भी अपने स्तर पर गोपनीय जांच कर रही है ताकि सभी आरोपी ट्रेस हो जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार

एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार ने बताया कि अभिषेक शर्मा के किस-किस से संबंध थे। इसके सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल था। सब बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed