उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने नगर की सराय रोड पर एक होटल में छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ और आधार कार्ड की जांच करने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल को सील करते हुए होटल संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
सूचना क अनुसार इससे पहले शहर के चमरावल रोड पर आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल का लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। छापा पड़ते ही युवक-युवतियां होटल से निकल कर भाग गए थे। आज मंगलवार को बड़ौत पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: रात भर घर में छिपे थे बदमाश, सुबह होते ही सपा नेता के परिवार को बनाया बंधक, 30 मिनट में 8 लाख की डकैती
2 of 5
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय रोड पर विकास प्राधिकरण द्वारा होटल पर सील लगाए जाने के बावजूद गलत काम किए जा रहे हैं। जिसके बाद एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एन एस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो होटल के कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
3 of 5
पुलिस ने होटल पर मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी जोड़ों के आधार कार्ड देखे। हालांकि जांच में सभी बालिग मिले हैं। जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने होटल को सीज करते हुए होटल संचालक को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा
उधर, सराय रोड पर ही मीरापुर रजबहे की पटरी के सामने स्थित एक होटल में अभी भी विकास प्राधिकरण व मंडी पुलिस चौकी की मिलीभगत से गोरख धंधा चल रहा है। जबकि कुछ दिन पूर्व डीएम के आदेश पर इस होटल पर भी सील लगाई गई थी।
5 of 5
भागे प्रेमी जोड़े।
- फोटो : amar ujala
लोगों का आरोप है कि कई बार होटल में आने-जाने वाले लड़के-लड़कियों की वीडियो या फोटो भी पुलिस को भेजा, लेकिन इसके बावजूद भी मंडी पुलिस चौकी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं सीओ सविरत्न गौतम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।