दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाने के कार्य में तेजी आ गई है। मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड रेल चलनी शुरू हो जाएगी। दिसंबर 2023 तक दुहाई से मेरठ के शताब्दीनगर तक ट्रेन चलाने का लक्ष्य है। इस हिस्से में मोदीनगर से संजय वन के बीच 450 पिलर तैयार हो चुके हैं, जबकि वायडक्ट का 80 फीसदी कार्य हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) का दावा है कि तय लक्ष्य के मुकाबले कई माह पहले ही रैपिड रेल ट्रैक पर आ जाएगी। दुहाई से साहिबाबाद के बीच 95 प्रतिशत कार्य हो चुका है। दो रैपिड ट्रेन दुहाई डिपो में पहुंच चुकी हैं। वहीं मेरठ के हिस्से में कादराबाद से संजय वन तक चार मोदीनगर नॉर्थ, परतापुर, मेरठ साउथ व रिठानी स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों का पहला फ्लोर बनकर तैयार हो गया है। दूसरे फ्लोर को बनाने के बाद लिंटर डालने की तैयारी है। वायडक्ट निर्माण के बाद डिवाइडर पर लगे बैरिकेड हटाए जा रहे हैं। स्टेशनों के दोनों और अंडरग्राउंड नाले तैयार किए जा रहे हैं। दो से तीन दिन में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर स्टील ब्रिज रखने के बाद स्लैब लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
2 of 6
रैपिड रेल के पिलर
- फोटो : अमर उजाला
गांधी बाग से मेट्रो प्लाजा तक सुरंग के कार्य में भी आई तेजी
गांधी बाग से बेगमपुल तक एक हिस्से में 760 मीटर लंबी सुरंग बन चुकी है। इस हिस्से में दूसरी सुरंग बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बेगमपुल से मेट्रो प्लाजा तक सुरंग बनाई जा रही है। एलिवेटेड ब्रह्मपुरी स्टेशन के बाद मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। परतापुर से मोदीनगर तक 9 स्टेशन एलिवेेटेड होंगे।
3 of 6
रैपिड रेल के पिलर
- फोटो : अमर उजाला
समय से पहले ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि निर्धारित समय सीमा से पहले ही दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल ट्रैक पर आ जाएगी। यह वातानुकूलित और इकोफ्रेंडली ट्रेन होगी। इसके चलने के बाद सड़कों पर वाहनों दबाव कम होगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी। सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
4 of 6
रैपिड रेल के पिलर
- फोटो : अमर उजाला
प्रगति मैदान में रैपिड रेल प्रदर्शनी
दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 14 से 27 नवंबर तक एनसीआरटीसी प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें लोगों को रैपिड रेल के बारे में जानकारी दी जाएगी। एनसीआरटीसी टीम राजधानी के लोगों और अन्य क्षेत्रों के लोगों को करीब ला रही है। इसमें एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह भी शामिल होंगे।
5 of 6
रैपिड रेल निर्माण
- फोटो : amar ujala
मेरठ में 2023 के अंत तक शताब्दीनगर तक रैपिड और मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, मोदीपुरम तक जून-2025 तक रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा।