फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agniveer Raily: Rally for today postponed to Water logging and rains

Agniveer Recruitment: दौड़ में बाधा बनी बारिश, मैदान में भरा पानी, आज भी भर्ती स्थगित, 12 अक्टूबर को होगी

Sat, 24 Sep 2022 10:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Sep 2022 10:12 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में चल रही है अग्निवीर भर्ती मैं बारिश ने बाधा उत्पन्न कर दी, शनिवार को गाजियाबाद सदर व मोदीनगर तहसील के युवाओं की भर्ती स्थगित कर दी गई। ऐसे में दिल में अग्निवीर बनने का सपना लेकर आए युवाओं को निराश होना पड़ा। मुजफ्फरनगर जिले में लगातार हो रही बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि सेना के अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

विज्ञापन
Agniveer Raily: Rally for today postponed to Water logging and rains
भर्ती मैदान पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में लगातार चल रही बारिश के कारण चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बाधा उत्पन्न हो गई है। शनिवार को होने वाली गाजियाबाद सदर और मोदीनगर तहसील की भर्ती स्थगित कर दी गई है। अब यह भर्ती 12 अक्टूबर को होगी। इससे पहले शुक्रवार रात से ही गाजियाबाद जिले के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


आधी रात के बाद से युवा मेरठ रोड स्थित नुमाइश कैंप के बाहर कतार में लग गए थे। सेना के अधिकारी सुबह तक बारिश रुकने और मैदान के सही होने का इंतजार करते रहे। लेकिन भर्ती को एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बारिश में मकान गिरने से दो लोगों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा रोक दी गई है। गाजियाबाद जिले की सदर, मोदीनगर तहसील के युवा भर्ती में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन बारिश के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। 


सेना के अधिकारियों के अनुसार अब इन अभ्यर्थियों को 12 अक्तूबर को सुबह छह बजे दोबारा शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया है। पूरी तैयारी के साथ पहुंचे युवाओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

भर्ती परीक्षा रोके जाने की सूचना मिलने के बाद युवा बारिश में ही अपने-अपने रूटों की ओर जाते दिखाई दिए। हालांकि इन युवआों का सपना टूटा नहीं है, बल्कि उन्हें भर्ती के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed