फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two died after a house roof collapse due to heavy rain in Muzaffarnagar

बारिश का कहर: मुजफ्फरनगर-बागपत में भरभराकर गिरी मकानों की छत, भाई-बहन की मौत, मलबे में दबकर कई घायल

Sat, 24 Sep 2022 10:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई, यहां मकान गिरने से मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। बागपत के दोघट थानाक्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Two died after a house roof collapse due to heavy rain in Muzaffarnagar
Rain - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिन से लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। मुजफ्फरनगर जनपद में बारिश एक पविार पर कहर बनकर टूटी। यहां सदर तहसील क्षेत्र के मिमलाना गांव में मकान गिरने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य कराकर मृतकों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए, वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा ही एक हादसा बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र में हुआ जहां मकान के अंदर सो रहे परिवार पर मकान की छत भरभराकर गिर गई। इसमें परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: हैवानियत: आरिफ ने मोनू बनकर दोस्त संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन


एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि बारिश के दौरान आश मोहम्मद का मकान गिर गया, जिस कारण परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे में भाई-बहन शोएब (14) पुत्र आश मोहम्मद, शना (11 ) पुत्री आश मोहम्मद की मौत हो गई। वहीं घायल सलमा (40) पत्नी आश मोहम्मद, शानू (21) पुत्र आश मोहम्मद , जुनैद(10) पुत्र आश मोहम्मद, कलसुम(05 )पुत्री आश मोहम्मद अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two died after a house roof collapse due to heavy rain in Muzaffarnagar
बारिश से गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

सोते हुए परिवार की बाल-बाल बची जान 
बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के मिलाना गांव में मकान के अंदर सो रहे परिवार पर मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इसमें चार लोग मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। बताया गया कि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

हादसे में दो भेड़ों की भी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बारिश के कारण मकान काफी कमजोर हो गया था। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम बागपत से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed