फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   agle saal chaar maah rahega it bhatta

अगले साल चार माह का रहेगा ईंट भट्ठों का सीजन  

Sat, 21 Jul 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
agle saal chaar maah rahega it bhatta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पर्यावरण को देखते हुए इस बार सर्दियों में ईंट भट्ठे बंद रहेंगे। ऐसे में अगला सीजन अब एक फरवरी से 30 जून तक होगा। जनपदीय ईंट निर्माता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे साफ हो गया कि अब ईंट भट्ठे साल भर में सिर्फ चार माह ही चला करेंगे। 
विज्ञापन

मेरठ जनपद ईंट निर्माता समिति की बैठक शुक्रवार को आईआईए भवन मोहकमपुर में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि एनजीटी और पर्यावरण विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सर्दियों में वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ता है। ऐसे में ईंट भट्ठे अब सर्दियों में पूरी तरह बंद रहेंगे। इस वर्ष भी ईंट भट्टे अब नहीं चलेंगे। बैठक में अगले साल के सीजन की समय सारणी को लेकर मंथन हुआ, जिसमें तय हुआ कि अगले साल ईंट भट्ठे 1 फरवरी से 30 जून तक चलेंगे। इसके बाद बरसात के चलते ईंट भट्ठे पहले से ही बंद होते आ रहे हैं। लेकिन बारिश बाद एक अक्तूबर से शुरू हो जाते थे। लेकिन इस बार नहीं होंगे। वहीं, बैठक में चंडीगढ़ से आए कंसलटेंट राजीव भाटिया ने हाईटेक भट्टों पर विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन


जिग जैग चिमनी के आदेश पर आक्रोश 
बैठक में केंद्र सरकार के भट्टे की चिमनी जिगजैग बनाने के आदेश पर आक्रोश जताया गया। भट्ठा मालिकों ने कहा कि एक साथ सभी भट्ठों पर यह चिमनी बनाना संभव नहीं है और सरकार समय देने के लिए भी तैयार नहीं है। जबकि इसको बनाने के लिए जो लेबर मिलती है, वह इतनी नहीं है कि सभी का काम एक साथ पूरा हो सके। यदि सरकार ने समय नहीं दिया तो सभी भट्ठा मालिक दिल्ली जाकर आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही आगामी सीजन में इसके विरोध में ईंट भट्ठे  बंद भी करने पड़ सकते हैं। मिट्टी रायल्टी समाप्त करने के प्रस्ताव के साथ मिट्टी रायल्टी पर जीएसटी का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष केपी सिंह और संचालन महामंत्री पवन मित्तल ने किया। सतीश गुप्ता, संजय गोयल, महिपाल सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, अनिल दौराला, योगेश फौजी, श्रीकृष्ण गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed