फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Agencies busy searching for Deoband connection of Bangladeshi Rashid

Meerut News: बांग्लादेशी राशिद के देवबंद कनेक्शन के तलाशने में जुटीं एजेंसियां

Fri, 02 Feb 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 02 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Agencies busy searching for Deoband connection of Bangladeshi Rashid
देवबंद/सहारनपुर। दो दिन पूर्व कानपुर से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद राशिद अहमद से पूछताछ के बाद एक बार फिर से देवबंद के दारुल उलूम का नाम सामने आया है। एटीएस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दारुल उलूम की अफ्रीकी मंजिल में रहा है।
विज्ञापन

राशिद ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए नजीबुल हक और अबू हुरैरा गाजी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसे देवबंद में बसाया था। बांग्लादेशी मोहम्मद राशिद अहमद का देवबंद कनेक्शन सामने आने के बाद एटीएस और खुफिया एजेंसियां देवबंद में छानबीन में जुट गईं हैं। माना जा रहा है कि उसके और भी साथी देवबंद में छिपे हो सकते हैं। इनकी तलाश में एटीएस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही लखनऊ एटीएस देवबंद में कुछ स्थानों पर छापा मार कर सकती है। पूर्व में भी देवबंद से कई बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। 12 अक्तूबर 2023 को एटीएस ने अबू हुरैरा और शेख नजीबुलहक को गिरफ्तार किया था। दोनों लोग अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और विदेशी फंडिंग के धंधे से जुड़े मिले थे। जुलाई 2023 में ही एटीएस ने देवबंद से बांग्लादेशी अहमदुल्लाह और हबीबउल्लाह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी देवबंद से अनेक बार बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। जिसके चलते एटीएस और खुफिया एजेंसियों की नजरें हर समय देवबंद पर ही लगी रहतीं हैं। क्योंकि घुसपैठियों के लिहाज से देवबंद उनके लिए बेहद सुरक्षित ठिकाना है। उधर, दारुल उलूम की जिम्मेदारों का कहना है कि उनका इससे कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed