{"_id":"5a536fa44f1c1b32198b5a6e","slug":"after-the-viral-video-the-young-woman-committed-suicide-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 08 Jan 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
युवती की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी देहात ने बताया कि युवती के आरोपी शादाब के साथ अवैध संबंध थे। युवती का रिश्ता उसके परिजनों ने दूसरी जगह कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दी थी। इससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पढ़ें : तांत्रिक प्रेमी गिरफ्तार, इसलिए कर डाला था प्रेमिका का कत्ल
विज्ञापन
वहीं प्रेसवार्ता के दौरान युवती के परिजन पुलिस लाइन पहुंच गए। परिजन आरोपी को पुलिस से छीनकर पीटना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उसको गुपचुप तरीके से कोर्ट में भेजना चाहा। इतना हीं नहीं बल्कि परिजन पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। इस मामले को लेकर पुलिस लाइन में घंटों गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी देहात ने पीड़ित परिवार को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी दूसरे समुदाय का है। जिसके चलते परिजनों में गुस्सा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/