फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric Lover Arrested, girlfriend murder was instead of slap

तांत्रिक प्रेमी गिरफ्तार, इसलिए कर डाला था प्रेमिका का कत्ल

Mon, 08 Jan 2018 05:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 08 Jan 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Tantric Lover Arrested, girlfriend murder was instead of slap
तांत्रिक प्रेमी गिरफ्तार

मेरठ में बृहस्पतिवार रात हुई महिला की हत्या में उसका तांत्रिक प्रेमी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रेमी ने यह वारदात थप्पड़ के बदले की थी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए लूट के बाद हत्या दिखाने की प्लानिंग थी। पुलिस ने मौके पर मिले एटीएम कार्ड के आधार पर घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के किनानगर गांव निवासी सुशील की पत्नी संगीता (35) अपने बेटे के साथ शाम को जंगल में चारा लेने गई थी। रात करीब 11 बजे संगीता का शव घर के पीछे सरसों के खेत में मिला। शव के पास एक एटीएम कार्ड मिला था, जिसकी जांच कराई गई तो पुलिस को हत्यारोपी का सुराग मिल गया। पुलिस ने इस आधार पर अंकित पुत्र लालाराम निवासी किनानगर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थप्पड़ का लिया था बदला
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसका संगीता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार जनवरी को उसने संगीता को कॉल कर बुलाया था। लेकिन वह नहीं आयी थी। इसके बाद उसने उसे कई बार बुलाया। लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। घटना वाली रात जब वह जंगल से घर लौट रही थी तो उससे विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिस पर संगीता ने उसे गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया था। इसी बात पर अंकित ने संगीता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से महिला की ज्वैलरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार

दिन में ही बना ली थी हत्या की प्लानिंग

Tantric Lover Arrested, girlfriend murder was instead of slap
एसपी देहात राजेश कुमार

एसपी देहात ने बताया कि महिला के शव के पास नशीली दवाई और कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी मिली थी। हत्यारोपी इस घटना को दूसरा रूप देकर पुलिस को भटकाना चाहता था। आरोपी ने महिला की हत्या के बाद कुंडल और अन्य ज्वैलरी भी निकाल ली। जिससे पुलिस यह समझे कि लूट का विरोध करने पर हत्या की गई है। परिजनों ने अंकित पर पहले ही अंदेशा जताया था। बताया गया कि हत्यारोपी ने वारदात की योजना दिन में ही बना ली थी।

जिसने बचाया, उसे ही मारा
थाने में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद भी मरना चाहता था। अपने गले में ही फंदा भी डाला था। लेकिन संगीता ने उसे बचा लिया था। लेकिन बाद में संगीता की हत्या कर ब्लेड से कलाई की नस काट ली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को एक मोबाइल व सिम भी खरीदकर दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed