{"_id":"5db35cb98ebc3e93b24e5299","slug":"after-diwali-police-arrest-the-haji-yaqub-meerut-news-mrt45050757","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद याकूब की घेराबंदी करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद याकूब की घेराबंदी करेगी पुलिस
विज्ञापन
हापुड रोड स्थित हाजी याकूब की फैक्ट्री मे हो रहे निर्माण को पुलिस ने रूकवाया
मेरठ। फर्जी बैनामा कराकर करोड़ों रुपये कीमत की जमीन हड़पने और विरोध करने पर गोली चलाकर हमला करने के मामले पुलिस याकूब कुरैशी व उनके बेटे इमरान की दिवाली के बाद घेराबंदी कर सकती है। वहीं, पीड़ित मुजम्मिल डरे हुए हैं। उनका कहना है कि याकूब पहले भी फर्जी मामले में उन्हें जेल भिजवा चुके हैं।
कोर्ट से बैनामा फर्जी करार देने के बावजूद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी मुजम्मिल की जमीन की चहारदीवारी करा रहे थे। विरोध करने पर याकूब और उसके बेटे ने पीड़ित पर गोली तक चला दी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। मुजम्मिल बार-बार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। किसी ने एक नहीं सुनी। एक सप्ताह पहले मुजम्मिल एसएसपी से मिले। एसएसपी के निर्देश पर सीओ किठौर ने जांच शुरू की। दिवाली पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। इसके बाद ही याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की घेराबंदी के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्लानिंग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि याकूब पर गंभीर धारा लगी है। गिरफ्तारी की जाएगी।
--------------
अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीन को पुलिस ने मुक्त कराया है। कोर्ट ने भी बैनामा खारिज किया। जांच पड़ताल के बाद याकूब व उनके बेटे इमरान को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की जांच में भी कब्जा अवैध मिला है।
विज्ञापन
आलोक सिंह, सीओ किठौर