फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After a short break, Sheetalhar again attacked

उत्तरी पाकस्तिन और अफगानिस्तान पर बना साईकलोन

Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
After a short break, Sheetalhar again attacked
मोदीपुरम। छोटे से ब्रेक के बाद शीतलहर ने फिर से धावा बोल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने के चलते सोमवार को रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। सूर्यदेव दिनभर बादलों की ओट में छिपे रहे। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 6 से 9 जनवरी तक इसका असर बना रहेगा। इसके चलते मेरठ समेत दिल्ली-एनसीआर में 8 जनवरी को तेज बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। सोमवार को भी देर शाम तक रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम कार्यालय पर सोमवार को अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 82 व न्यूनतम 78 प्रतिशत दर्ज की गई । 0.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

9 से 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिसंबर में तेज बारिश हुई थी। 30 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। अधिकतम तापमान 7 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद धूप खिलने से 5 जनवरी तक राहत मिली थी। तापमान बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंच गया था। दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 9 से 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि के आसार
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत के साथ मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। हवा न्यूनतम 5-10 किमी व अधिकतम 25-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है।
अफगानिस्तान व उत्तरी पाकिस्तान से शुरू हुआ पश्चिमी विक्षोभ
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान व उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। इस प्रणाली के मद्देनजर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते 9 जनवरी तक की अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में में बारिश व ओलावृष्टि होगी ।

लगातार बढ़ रहा पल्लवपुरम का एक्यूआई
हाईवे पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से पल्लवपुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ रहा है । सोमवार को पल्लवपुरम का एक्यूआई खतरनाकर स्तर पर 354 पहुंच गया। जहरीली हवाओं से इस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गंगानगर का एक्यूआई 252 व जयभीमनगर 249 रहा। मेरठ जिले का औसत एक्यूआई 284 रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed