{"_id":"684b3b9badd8e76d3208a6ba","slug":"affection-for-the-country-is-essential-for-nation-building-meerut-news-c-14-1-mrt1002-887732-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण के लिए देश के प्रति स्नेह आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण के लिए देश के प्रति स्नेह आवश्यक
Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में कार्यक्रम के दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती त्रिशला देवी
- नौचंदी ग्राउंड पटेल मंडप में हुए स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित पटेल मंडप में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भीषण गर्मी में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रस्तुति दी। त्रिशला देवी कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज शारदा रोड के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के साथ अपनी प्रस्तुति आरंभ की। संध्या, खुशी, शहनाज, मनीषा, आरजू , परी गुप्ता, निशा और दिव्या ने देशभक्ति का महत्व समझाया। बच्चों ने दिखाया कि किस प्रकार स्वच्छता आवश्यक है।
दीप प्रज्ज्वलन सरबजीत कपूर, निशांत सहित नगर निगम के अधिकारियों ने किया। कुमारी स्टेला ने भाषण के माध्यम से देशभक्ति और भारत की महानता के विषय में बताया। सच्चा देशभक्त कौन होता है यह भी बताया गया। सोलो सांग कनक गरज गरज खनन खनन, आज मेघ छायो रे सुनाया गया। सामूहिक नृत्य हमारा वतन विजय भव पर खुशी, रितिका, पलक रानी, भावना, बलप्रीत गौतम, भूमिका, प्रीति पासवान ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद देते हुए प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान शिप्रा चौधरी, मंजू रानी, मंजू राजपूत, प्रमिला यादव रहीं।