आफत बना चीनी मांझा: मेरठ में अधिवक्ता की गर्दन लहूलुहान, किशोर झुलसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अधिवक्ता एसके दीक्षित बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूटर से मंगल पांडे नगर से लौट रहे थे। तभी चीनी मांझा अधिवक्ता की गर्दन में फंस गया। इससे दीक्षित की गर्दन लहूलुहान हो गई और वह नीचे गिर पड़े।
वहां से गुजर रहे लोगों ने अधिवक्ता को केएमसी अस्पताल पहुंचाया। उपचार करने वाले डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि हादसे के वक्त अधिवक्ता ने हाथ से मांझे को पकड़ लिया अन्यथा गर्दन में गहरा घाव भी हो सकता था।
यह भी पढ़ें:
चीनी मांझे ने खतरे में डाली छत पर खेलते किशोर की जान
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी दिलशाद ने बताया कि 12 वर्षीय किशोर फैजान छत पर खेल रहा था जहां पतंग से बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आफत बना चीनी मांझा
चीनी मांझे से शहर में कई लोगों की जान जा चुकी है। चीनी मांझे ने एनएच-58 हाईवे पर मुजफ्फरनगर के एक युवक की जान ले ली थी। इसके बाद बागपत रोड पर बाइक सवार की जान चली गई थी। बेगमबाग के कृष्णा सोम की बसंत पंचमी पर शास्त्रीनगर में दोस्त के घर पर चीनी मांझे में करंट उतरने से जान गई थी। इसके अलावा भी चीनी मांझे ने कई लोगों की जान ली और कई लोगों को जख्मी किया है।
पुलिस की नहीं टूटी नींद, खुद बरतें एहतियात
हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद भी चीनी मांझे के प्रति पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूटती। हादसे के बाद एक-दो दिन अभियान चलाती है और फिर भूल जाती है। दोपहिया पर चलते समय हेलमेट जरूर लगाएं।