फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admission will be start from five October in Meerut College for LLB

मेरठ कॉलेज: एलएलबी में एडमिशन के लिए शानदार मौका, इस तारीख तक जमा कराएं ऑफर लेटर

Sun, 29 Sep 2019 10:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Sep 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Admission will be start from five October in Meerut College for LLB
मेरठ कॉलेज मेरठ

मेरठ कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों पर एडमिशन के लिए सीसीएसयू ने तिथि घोषित कर दी है। पहले से रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं एक अक्तूबर से सीसीएसयू के वेब पोर्टल पर जाकर ऑफर लेटर डाउनलोड कर मेरठ कॉलेज में जमा करा दें। कॉलेज पांच अक्तूबर को मेरिट और वेटिंग लिस्ट जारी करेगा। इसके बाद नौ से 11 अक्तूबर तक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। इस तिथि में विवि कोई बदलाव नहीं करेगा। ऐसे में जिन छात्रों ने एलएलबी में रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उनका कहीं एडमिशन नहीं हुआ है, यह उनके लिए आखिरी मौका है।

विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध 68 एडेड कॉलेजों में सिर्फ छह में एलएलबी है। एडेड कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी की 1460 सीटें हैं। मेरठ कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों पर रजिस्ट्रेशन तो हो गए थे, लेकिन बीसीआई का पत्र न मिलने से एडमिशन अटके थे। बीसीआई का पत्र मिलने के बाद विवि ने मेरठ कॉलेज के लिए फिर से दाखिले खोल दिए। एलएलबी में दाखिले के लिए 6792 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पंजीकरण कराने में मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


अब मेरठ कॉलेज में दाखिले के लिए वह छात्र ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने अभी तक कहीं भी दाखिला नहीं लिया है। कॉलेज को ऐसे अप्रवेशित छात्रों की योग्यतानुसार सूची पांच अक्तूबर तक विवि की एडमिशन सेल को प्रेषित करनी होगी। जिसके प्रवेश विवि ऑनालाइन लॉक कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धनी है मेरठ कॉलेज का इतिहास, प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा है यहां का मेधावी छात्र

एक अक्तूबर को होंगे एडमिशन कन्फर्म 
एक अक्तूबर को 83 ऐसे छात्र-छात्राओं के एडमिशन लॉक किए जाएंगे, जिनका पहली मेरिट में एडमिशन होने के बाद किसी कारण कैंसिल हो गया था। 137 ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके एडमिशन तो हो गए, लेकिन कॉलेज उनको लॉक नहीं कर पाए थे। इन सभी को कन्फर्म किया जाएगा। 
 
एलएलएम: 3 अक्तूबर तक सूची करें अपलोड
22 सितंबर को हुई कार्य परिषद की बैठक में दीवान लॉ कॉलेज मेरठ और अंगूरी देवी कॉलेज ऑफ लखावटी बुलंदशहर में एलएलएम की सीटें बढ़ाई गईं थीं। ऐसे कॉलेजों में देरी तक एडमिशन हुए थे। विवि ने दोनों कॉलेजों को 30 अक्तूबर तक प्रवेश पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विवि ने प्रवेशित छात्रों की सूची विवि पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed