फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   admission in ccsu

40268 पहुंची एडमिशन की संख्या, एडेड कॉलेजों में आधे से ज्यादा सीटें खाली

Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
admission in ccsu
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में दूसरी मेरिट से यूजी कोर्सों में एडमिशन की संख्या 40403 पहुंच गई है। बुधवार को 4748 छात्रों ने एडमिशन लिए हैं। दूसरी मेरिट से छह जुलाई तक एडमिशन होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट जारी की जाएगी। वहीं कुलपति के निर्देश पर 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बुधवार को दूसरी मेरिट के एडमिशन हुए। सभी कॉलेजों में सिर्फ 4748 एडमिशन हुए हैं। एडमिशन की स्पीड काफी धीमी है। जिस तरह से रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक ही अभी तक 60 हजार के करीब एडमिशन बचे हुए हैं। कुछ कॉलेजों में ऐसे छात्र-छात्राओं के एडमिशन में परेशानी आ रही है, जिनका नाम पहली मेरिट में आ गया था। उनके नाम दूसरी लिस्ट में आने के बावजूद एडमिशन लॉक नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं, कि इन छात्रों से पुराना ऑफर लेटर और नया ऑफर लेटर लेकर ट्रांसफर के विकल्प में जाकर दोनों ऑफर लेटर के गोपनीय कोड डालकर एडमिशन दे सकते हैं।
विज्ञापन

एडेड कॉलेजों में आधे से ज्यादा सीटें खाली
मेरठ जिले के कॉलेजों की बात करें तो अब तक यहां पर 9098 एडमिशन हुए हैं। डीएन कॉलेज में 960 सीटें हैं। यहां 394 प्रवेश हुए हैं। इस्माईल कॉलेज में 880 सीटों पर 298 प्रवेश हुए हैं। मेरठ कॉलेज में 2400 सीटों पर 1080 प्रवेश हुए हैं। एनएएस कॉलेज में 1080 सीटों पर 162 प्रवेश हुए हैं। आरजी कॉलेज में 1360 सीटों पर 546 प्रवेश हुए हैं। कनोहरलाल कॉलेज में 605 सीटों पर 255 प्रवेश हुए हैं। शहीद मंगलपांडे में 460 सीटों पर 132 प्रवेश हुए हैं। एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में मेरठ में 37650 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के निर्देश पर बढ़ाईं 33 फीसदी सीटें
कुलपति के निर्देश पर सभी कॉलेजों में यूजी स्तर पर परंपरागत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 33 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं। जिन कॉलेजों में पहले से 60 की बजाय 80 सीटें हैं, वहां पर यह नियम लागू नहीं होगा।

ये साथ लेकर जाएं
फीस का ड्राफ्ट, ऑफर लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, उसकी फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडीप्रूफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed