फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against Mandap operator If traffic jam on the road due to the wedding

बैंड बाजा और बरात: शादी के कारण सड़क पर लगा जाम तो नपेंगे मंडप संचालक, कल शहर में 634 विवाह कार्यक्रम

Mon, 11 Nov 2024 04:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Nov 2024 04:12 PM IST
सार

मेरठ शादी के सीजन में सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। यदि इस बार शादियों में सड़क पर जाम लगा तो मंडप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Action will be taken against Mandap operator If traffic jam on the road due to the wedding
बैठक लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने मंडप स्वामियों के साथ शादी के सीजन में सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए बैठक की। बैठक में एसपी ट्रैफिक ने कहा कि शादी के दौरान सड़क पर जाम लगा तो मंडप संचालक के खिलाफ करवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


जाम का कारण बनती है सड़क पर होने वाली चढ़त
बैठक में मंडप स्वामियों ने कहा कि चढ़त सड़क पर होने से अक्सर जाम लगता है। आतिशबाजी भी जाम का कारण बनती है। मंडप में देर रात तक बजने वाले डीजे से लोग देर तक परिसर में रुकते हैं जिस कारण अव्यवस्था फैलती है और जाम लगने का कारण बनती है।

विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद तक चढ़त होती रहती हैं और इस समय नो एंट्री खोली जाती है भारी वाहन शहर की सीमा में प्रवेश करते हैं। सड़कों पर आमने-सामने चढ़त व ट्रक आ जाते हैं, इससे जाम लग जाता है। नो एंट्री रात्रि 10 बजे के स्थान पर रात्रि 12 बजे तक करने का सुझाव दिया। जाम वर या वधु पक्ष की वजह से लगता है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। 

एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सभी मंडप स्वामी अपने गार्ड को प्रशिक्षण दें कि वह मंडप की पार्किंग में गाड़ी व्यवस्थित तरीके से लगवाएं। मंडप के बाहर सड़क पर वाहन किसी भी स्थिति न खड़े हों। मंडप परिसर के मुख्य द्वार से दूर तक कैमरे लगे हो ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर दोषी व्यक्ति को सजा दी जा सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंडप स्वामी मौजूद रहे।

मेरठ में इस सीजन में तकरीबन पांच हजार से भी ज्यादा विवाह होंगे। देवउत्थान इकादशी पर 634 विवाह कार्यक्रम होंगे। कई मंडप में सुबह और शाम को शादियां होंगी। बड़े होटलों में एक दिन में तीन से चार विवाह संस्कार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed