फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused of selling land fraudulently

Meerut News: जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आराेप लगाया

Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
accused of selling land fraudulently
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर सुरानी निवासी पीड़ित ने अपने भाइयों पर उसके हिस्से की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आराेप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव समसपुर सुरानी निवासी मुस्ताक पुत्र जाकिर हुसैन ने तहरीर में बताया कि वह अपने पिता की विरासत की जमीन में पांचवां हिस्सेदार है। बताया कि कई साल पहले उसके पिता की मौत हो गई है। आरोप है कि उसके सगे भाइयों ने उसके हिस्से की जमीन उसके बिना जानकारी के ही बेच दी है। जब उसने अपने भाइयों से इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed