फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of robbery arrested after encounter in meerut

मुठभेड़ में दबोचे डकैती डालने के आरोपी, साथियों की तलाश जारी

Sat, 11 Jul 2020 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, खरखौदा (मेरठ)
अमर उजाला नेटवर्क, खरखौदा (मेरठ) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery arrested after encounter in meerut
डकैती के आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

एक माह पहले कैली गांव के तीन मकानों में हुई डकैती का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो हाथ नहीं आ सके। वहीं एक आरोपी को पुलिस पहले ही किसी अन्य मामले में जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


 कैली गांव में एक माह पहले दर्जनभर बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच की टीम बताकर तीन मकानों में डकैती डाली थी। बदमाश नकदी, सोने, चांदी के जेवर सहित लाखों का माल ले गए थे। एसपी देहात अविनाश पांडेय, एएसपी, क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर जांच की थी। 
विज्ञापन


घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने पीड़ितों को जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को थाना पहुंचे एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कैली की घटना को पांच बदमाशों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फुरकत पुत्र इंसाफ अली, नजाकत पुत्र जान मोहम्मद, कल्लन पुत्र शाका, मुजाहिद पुत्र ताहिर निवासी गांव तोड़ी, थाना भोजपुर और जफरयाब पुत्र ओसाफ निवासी उलधन शामिल थे। 

शुक्रवार सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान नरहाड़ा सलेमपुर तिराहे स्थित मुखिया चौक से मुठभेड़ के दौरान फुरकत व नजाकत को दो तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि कल्लन और मुजाहिद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 


पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से 3170 रुपये, दो मोबाइल, दो अंगूठी, बैंक पासबुक सहित अन्य सामान बरामद किया। जफरयाब पहले ही तमंचे के साथ जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed