फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of rape on soldier husband, case filed

सिपाही पति पर लगाया दुराचार का आरोप, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, निलंबित

Tue, 24 Apr 2018 05:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape on soldier husband, case filed
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर के खतौली में सिपाही के विरुद्ध उसकी चिकित्सक पत्नी ने ही उसके साथ दुष्कर्म, कुकर्म, फांसी लगाकर हत्या करने के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने नामजद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराने के लिए पेश किया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हापुड़ के गांव ततारपुर निवासी सिपाही सचिन पुत्र सुखपाल सिंह की फिलहाल तैनाती खतौली में डायल 100 पर थी। गाजियाबाद निवासी महिला ने 17 अप्रैल को थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के लोग परेशान करने लगे थे। पीड़िता ने पति सचिन पर बंधक बनाकर दुष्कर्म व कुकर्म करना, फांसी लगाकर व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का प्रयास समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मुकदमे में पति के अलावा ससुर सुखपाल सिंह, सास कुसुम, देवर अमित व रिंकू और रिश्तेदार महिला के विरुद्ध भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने इस मामले में आरोपी सिपाही सचिन को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया तथा कोर्ट में पेश किया। पुलिस अभी तक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया। पीड़िता ने जो आरोप एफआईआर में लगाए हैं, वही बयान उसने कोर्ट में दिए। कोर्ट ने पीड़िता के बयानों को दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही व अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अंबिका प्रसाद भारद्वाज, इंस्पेक्टर, खतौली।

पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई

कार और बाइक कब्जे में ली 

Accused of rape on soldier husband, case filed
फाइल फोटो

पुलिस ने आरोपी सिपाही को दहेज में दी गई एक कार व मोटरसाइकिल को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने शादी में 90 लाख रुपये खर्च किए थे। सिपाही व पीड़िता पत्नी अलग अलग जाति से हैं। पत्नी मूल रूप से बिहार निवासी है। लोनी क्षेत्र में सिपाही की पत्नी का नर्सिंगहोम है। गांव में पुत्रवधू ने ससुर को जमीन भी खरीदवाकर दी थी। इतना ही नहीं ससुर व दोनों देवरों को दहेज में कार दी। देवरानी को भी स्कूटी दी थी। पति को कार व बुलेट मोटर साइकिल दी थी।

आरोपी सिपाही फरार हुआ
आरोपी पति सिपाही सचिन के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कराते ही वह ड्यूटी से फरार हो गया था। एसएसपी ने 21 अप्रैल को आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस आरोपी सिपाही को तलाश करने में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed