{"_id":"686d6873afd2c0d59a0a1276","slug":"accused-of-missing-file-meerut-news-c-27-1-smrt1043-154224-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रावली गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रावली गायब करने का आरोप
विज्ञापन
- विरोध में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन ने तहसीलदार न्यायालय और आरके कार्यालय पर राजस्व विवादों की फाइलों से पत्रावली गायब करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार ने आरोप को निराधार बताया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश गहलौत, महासचिव कार्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय और आरके कार्यालय की कार्यप्रणाली पर आपत्ति व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के संविदाकर्मी, आरके ऑफिस कर्मचारियों पर राजस्व फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में वकालत नामा व आर्डर शीट हटाकर पक्षकारों को सुने। बिना वाद को निर्विवाद साबित करने पर चिंता व्यक्त की। विरोध में अधिवक्ता मंगलवार को कार्य से विरत रहे।
अधिवक्ताओं द्वारा फाइलों से पत्रावली हटाने सहित लगाए गए आरोप निराधार हैं। न्यायालय से संबंधित एक मामले में आदेश के बाद अधिवक्ताओं द्वारा आपत्ति दर्ज की गई थी। न्यायालय के कार्य निष्पक्षता से संचालित हैं। - संतोष कुमार यादव, तहसीलदार नजीबाबाद।