फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of making fake certificate and demanding extortion of Rs 5 lakh from bank employee arrested

Meerut News: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने व बैंककर्मी से पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of making fake certificate and demanding extortion of Rs 5 lakh from bank employee arrested
मवाना (मेरठ)। पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर धोखाधड़ी करके बैंक कर्मचारियों से रंगदारी मांगने वाले आरोपी सुशांत को गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अभिषेक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सुशांत समद्दर द्वारा अपनी दादी के साथ मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर व बैंक वालों को झूठे मुकदमे का भय दिखाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी सुशांत समद्दर वांछित चल रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी सुशांत समद्दर निवासी शक्ति फार्म थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर, उत्तराखण्ड, मूल पता गांव अकबरपुर गढ़ी थाना हस्तिनापुर को कुड़ी कमालपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed