फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused in teenage girl's abduction sent to jail.

Meerut News: किशोरी के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 18 Sep 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Accused in teenage girl's abduction sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान निवासी गांव जसड़ सुल्तान नगर को गिरफ्तार किया है। किशोरी के भाई ने आरोपी अकबर, सन्नवर, जावेद, नवाजिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अकबर, सन्नवर, जावेद को पहले ही जेल भेज चुकी है।

बता दें, कि बीते 16 जुलाई को आरोपियों ने किशोरी की अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पोस्को की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि किशोरी के अपहरण के मामले में जांच के दौरान आरोपी सलमान का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed