फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Flees with Teenage Girl; Family Files FIR

Meerut News: आरोपी किशोरी को लेकर गायब, परिजनों ने कराई प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Accused Flees with Teenage Girl; Family Files FIR
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक आरोपी पर 16 वर्षीय किशोरी को मंगलवार शाम बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रियाज के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

समर गार्डन निवासी एक युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को परिवार के सदस्य किसी काम से बाजार गए हुए थे। कुछ देर बाद वापस आए तो देखा कि घर पर किशोरी नहीं है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश की लेकिन किशोरी की जानकारी नहीं हो सकी। शक के आधार पर परिजन आरोपी रियाज के घर पहुंचे। यहां उन्हें जानकारी हुई कि रियाज भी घर से गायब है।
विज्ञापन

परिजनों ने अलमारी चेक की। परिजनों के अनुसार अलमारी से जेवर और 20 हजार रुपये गायब थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द दोनों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed