फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested with stolen machine

Meerut News: चोरी की गई मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 07:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen machine
दौराला। मोदीपुरम में चल रहे रैपिडेक्स के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली पांच हाइड्रोलिक पावर पैक मशीन को रविवार रात चोरी कर लिया गया। ठेकेदार ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान कृषि विवि वाली रोड पर पिकअप में रखी मशीनों के साथ पावली खास निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि रविवार रात पांच मशीन चोरी होने के बाद सोमवार को ठेकेदार गांव भंदेसा कानपुर देहात, हाल निवासी आईपीएम फेस वन भानू प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। कृषि विवि वाली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को आते देखा। पुलिस को चेकिंग करते हुए देख चालक नाजिम ने गाड़ी को रोक दिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

पिकअप से पुलिस ने पांच मशीन बरामद की और गाड़ी कब्जे में लेकर व नाजिम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी नाजिम के पास से चोरी का सामान बेचकर हासिल किए गए नौ हजार रुपये भी बरामद किए। पांचों मशीन की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिकअप की प्लेट पर टेप लगाकर नंबर को इस तरह कर रखा था कि दूर से यूपी 15 की जगह यूपी 50 दिखे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी नाजिम को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी राशिद व सुहैल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed