फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for obscene act

Meerut News: अश्लील हरकत करने पर आरोपी पकड़ा

Mon, 29 Sep 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for obscene act
रोहटा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक अर्चना तिवारी और उपनिरीक्षक निवेश कुमारी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। किनौनी बस स्टैंड के पास एक युवक राह चलती महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता कर रहा था। पुलिस टीम को देख युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक निवासी गांव किनौनी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed