{"_id":"5a2d2a664f1c1b0d698c1176","slug":"accident-returning-home-from-marriage-two-killed-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से घर लौट रहा था परिवार, ट्रक में कार घुसने से 2 की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से घर लौट रहा था परिवार, ट्रक में कार घुसने से 2 की मौत, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे कार घुसने से कार में सवार महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को अपने साथ ले गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
पढ़ें : 'नन्हीं परी' को टाटा मैजिक ने कुचला, शादी समारोह में आए थे परिजन
विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी अमित (22), धामपुर में नगीना चौराहे के निकट रहने वाला वीरेंद्र (31), शानू (17) गांव रसूलपुर निवासी मोहरम अली जैदी (25) की गाड़ी किराए पर लेकर अपनी रिश्तेदारी में हरियाणा में शादी में गए थे। चारों शनिवार की रात को वहां से कार से वापस अपने घर आ रहे थे। कार में मंडावर की रिश्तेदार महिला केला देवी (55) भी थी। रात में करीब सवा दो बजे नहटौर-बिजनौर मार्ग स्थित गांव मेहरामपुर के निकट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अमित व केला देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गया। अमित व केला देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार बिना किसी कार्रवाई के मृतकों व घायलों को अपने साथ ले गए। परिजनों ने घायलों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार अमित धामपुर में किसी दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/