फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Meerut: Two youth checking the tyre of a truck on the highway died a painful death

Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से हाईवे पर ट्रक का टायर चेक कर रहे दो युवकों की मौत, कार पकड़ी, चालक फरार

Sat, 24 May 2025 11:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 11:51 AM IST
सार

मुंडाली थाना क्षेत्र के दो युवा, फाजिल और मुरसलीन, कल रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके गांवों में मातम पसर गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब वे हाईवे पर ट्रक का टायर चेक कर रहे थे।

विज्ञापन
Accident in Meerut: Two youth checking the tyre of a truck on the highway died a painful death
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खरखौदा थानाक्षेत्र के मुंडाली थाना क्षेत्र के दो युवकों की शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों की पहचान फाजिल पुत्र सरताज निवासी जसौरा गांव तथा मुरसलीन पुत्र अशरफ निवासी शफियाबाद लौटी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों युवक पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ट्रक में मक्का की बोरियां भरकर शुक्रवार रात को अपने घर से   हरियाणा के लिए निकले थे। जैसे ही वे लोहिया नगर क्षेत्र में फफूंडा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, उन्होंने ट्रक रोककर टायर चेक करना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में फाजिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुरसलीन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

लोहिया नगर थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मृतकों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी पहचान में पुलिस जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के बाद से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed