{"_id":"6830970be76c88b56802a6a3","slug":"saurabh-murder-case-muskaan-is-sewing-in-jail-sahil-is-doing-farming-know-what-both-will-do-with-the-money-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों
Fri, 23 May 2025 09:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 May 2025 09:13 PM IST
सार
मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। वारदात का खुलासा होने के बाद से दोनों जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सौरभ की हत्या में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी कपड़े सिलने का काम कर रही है, जबकि उसका प्रेमी साहिल खेती कर रहा है। मुस्कान सिलाई के रुपयों से मिलने वाले पैसे से अपना केस लड़ेगी। दोनों हत्यारोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब दोनों निजी वकील कर जमानत कराने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। इसके बाद हिमाचल घूमने चले गए थे। वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी देखें...
Meerut: रिटायर्ड सीओ से 27.36 लाख रुपये हड़पे, अंसल ग्रुप के दो निदेशक और दो प्रबंधकों पर केस दर्ज
यह भी देखें...
Meerut: रिटायर्ड सीओ से 27.36 लाख रुपये हड़पे, अंसल ग्रुप के दो निदेशक और दो प्रबंधकों पर केस दर्ज
मुस्कान की जब जेल में तबियत बिगड़ी तो उसका मेडिकल के गायनी वार्ड में अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में साहिल और मुस्कान के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी।
एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जेल में मुस्कान रामायण का पाठ कर रही है। इसके साथ ही उसने सिलाई भी सीख ली है।
दरअसल जेल में कपड़ों और फुटबॉल की सिलाई की जाती है, जिससे बंदियों को काम मिलता है, जिसके बदले चेक के माध्यम से बंदियों को पैसे का भुगतान किया जाता है। मुस्कान अपने सरकारी अधिवक्ता के अलावा निजी वकील भी करना चाहती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में साहिल खेती कर रहा है, जबकि मुस्कान सिलाई कर रही है। वह जितना काम करेंगे, उसके हिसाब से भुगतान किया जाएगा।