फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Meerut: Canter driver dies, one scorched during welding in TP Nagar

मेरठ में बड़ा हादसा: टीपीनगर में वेल्डिंग के दौरान कैंटर चालक की मौत, एक झुलसा

Sun, 17 Apr 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

मेरठ में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि वैल्डर भी झुलस गया।

विज्ञापन
Accident in Meerut: Canter driver dies, one scorched during welding in TP Nagar

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि एक वैल्डर के यहां पर आज सुबह एक कैंटर चालकर वैल्डिंग के लिए पहुंचा था। यहां कैंटर में वैल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि वैल्डिंग करने वाला भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: गांव के तीन बार प्रधान रहे कालूराम की चाकू से गोदकर हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो होने के चलते आग लग गई। जिसके चलते वेल्डिंग करा रहे कैंटर चालक बबलू निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वेल्डिंग करने वाला आसिफ निवासी गोलाबढ़ आग में झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने दोनों का अस्पताल में पहुंचाया, जहां कैंटर चालक बबलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टीपी नगर पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed