फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: former head Kaliram was murdered by knife dead body found in Shiva temple in village and daroga suspended

खौफनाक वारदात: गांव के तीन बार प्रधान रहे कालूराम की चाकू से गोदकर हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

Sun, 17 Apr 2022 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Apr 2022 12:14 AM IST
सार

गांव के तीन बार प्रधान रहे कालूराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कलीराम की लाश शिव मंदिर में पड़ी मिली। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: former head Kaliram was murdered by knife dead body found in Shiva temple in village and daroga suspended
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में फुगाना थाना क्षेत्र के फतेहपुर खेड़ी गांव के तीन बार के प्रधान कालूराम उर्फ कल्लू कश्यप (65) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव परासौली चौकी के पास शिव मंदिर में पड़ा मिला। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। वहीं ग्रामीणों ने बुढ़ाना कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया है। इस मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान कालूराम कश्यप शुक्रवार शाम चार बजे से लापता थे। परिजनों ने उन्हें इधर-उधर तलाश किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। ग्रामीणों को देर रात 11 बजे पुलिस चौकी के पास स्थित शिव मंदिर में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हत्या की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

 
इसके बाद फुगाना थाना से पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ फुगाना कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें

थाना फुगाना क्षेत्र में हुई इस घटना में परसौली चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं संपूर्ण घटना की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक देहात को सौंप दी गई है। बताया गया कि मृतक कालूराम शिव मंदिर की दुकानों में दुकान करता था।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सोलंकी को निलंबित कर दिया है। एएसपी ने बताया कि चाकू से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। वारदात किसने और क्यों अंजाम दी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed