{"_id":"658bb96ac8e93022740f6806","slug":"accident-in-meerut-bjp-mahamantri-rajkumar-sonkar-dies-in-a-road-accident-2023-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident In Meerut: भाजपा के महानगर मंत्री राजकुमार सोनकर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Meerut: भाजपा के महानगर मंत्री राजकुमार सोनकर की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 27 Dec 2023 11:13 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:13 AM IST
सार
मेरठ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वह सर्किट हाउस की और से विक्टोरिया पार्क की ओर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं भाजपा नेता के मौत से पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास घने कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाजपा महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके घर पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
कसेरू खेड़ा के रहने वाले राजकुमार सोनकर लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे। उनका लोहिया नगर मंडी में आढ़त का काम है। सुबह करीब 5 बजे लोहिया नगर मंडी अपनी स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही सर्किट हाउस के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन महेश राठौर का कहना है आसपास के सीसीटीवी कैमरे से जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।