फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   abusing in bajrang dal worker, ruckus in mawana thana, the accused police constable ling hazir after that they fininshed stike

बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता, थाने में धरना देकर बैठे कार्यकर्ता, सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 27 Sep 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
abusing in bajrang dal worker, ruckus in mawana thana, the accused police constable ling hazir after that they fininshed stike
बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ सिपाही द्वारा की गई अभद्रता के मामले में थाने में धरना देते हुए। - फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। तहसील रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ चाऊमीन खाने गए बजरंग दल कार्यकर्ता से सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप है। कार्यकर्ताओं ने सिपाही को घेर लिया और हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। देररात अधिकारियों के आदेश पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोनू जाटव ने बताया कि वह बजरंग दल का कार्यकर्ता है। शनिवार रात 8.45 बजे वह अपने दोस्त अश्वनी व अर्जुन आदि के साथ तहसील रोड पर चाऊमीन खा रहा था। तभी पुलिस जीप पर तैनात सिपाही वहां आया और गाली गलौज कर दी। बताया कि सिपाही ने वर्दी उतारकर लड़ने की धमकी दी। मोनू ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सिपाही नशे में था। सिपाही के साथ उसके साथ दो साथी और एक होमगार्ड था वह भी नशे में थे। पता चलते ही अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सिपाही को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को थाने ले आए। वहीं कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना देकर बैठ गए। काफी देर चले हंगामें के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed