फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aarya samaaj mahila group

प्रत्येक प्राणी पर होती है ईश्वर की दया : अजय

Thu, 10 Sep 2026 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
aarya samaaj mahila group
स्त्री आर्य समाज दयानंद पथ में श्रावणी उपाकर्म पर आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्त्री आर्य समाज दयानंद पथ सदर की ओर से श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर आरए लाइन्स तोपखाना स्थित बंगला नंबर 291 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मनोज जैन के निवास पर पूरे परिवार के साथ आचार्य जगदीश जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ।
यज्ञ के उपरांत सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित अजय आर्य ने माता-बहनों, युवाओं एवं विभिन्न समाजों से आए आर्यजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की दया प्रत्येक प्राणी पर होती हैए लेकिन कृपा उस मनुष्य पर होती है जो निरंतर परोपकार और समाज की सेवा करता है। जिस घर माता-पिता का सम्मान होता है उस घर में सुखों का सब सामान होता है जैसे भजनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर किया।
विज्ञापन

आचार्य रणवीर शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की सत्य, तर्क और प्रमाण आधारित परंपरा प्रत्येक मान्यता को विवेक की कसौटी पर कसने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य रणवीर शास्त्री ने दान और दक्षिणा के अंतर को भी सरल ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि दान में देने वाला बड़ा और लेने वाला छोटा होता है। जबकि दक्षिणा में इसके विपरीत दक्षिणा देने वाला छोटा और लेने वाला बड़ा होता है। कार्यक्रम में मधु गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल, मणि गर्ग, विभा गुप्ता, अजीता राजवंशी, उषा एरन, विजय प्रेमी, राजेश सेठी, मांगेराम आर्य, रविन्द्र आर्य, अशोक सुधाकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed