फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aadhaar card of 30 lakh people not updated, will be deprived of government schemes

Meerut News: 30 लाख लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं, सरकारी योजनाओं से होंगे वंचित

Fri, 09 Jun 2023 07:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 09 Jun 2023 07:54 AM IST
सार

मेरे जीवन में काफी संख्या में लोगों ने अभी अपने आधार कार्ड अपडेट नहीं कराए हैं ऐसे में यह लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar card of 30 lakh people not updated, will be deprived of government schemes
आधार कार्ड - फोटो : ANI

विस्तार

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जिले में पिछले एक माह के भीतर केवल 3500 लोग ही आगे आए हैं। करीब 30 लाख लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। इन लोगों ने अपने दस्तावेज यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की साइट पर अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे में इन लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड आधार केंद्र के ऑपरेशन मैनेजर सुमित दीक्षित ने बताया कि यूआईडीएआई की साइट पर दस्तावेेज अपलोड ड्राइव खोली गई है। लोग आधार कार्ड अपडेशन के लिए अपना डाटा इस पर अपलोड कर सकते हैं। र्यूआईडीएआई के आदेशानुसार हर व्यक्ति को 5 से 8 साल में अपने दस्तावेज अपलोड कर आधार कार्ड अपडेट कराना चाहिए।
विज्ञापन


इसमें फिंगर प्रिंट और फोटो को अपलोड करना होगा। इसके लिए आधार केंद्र पर आना होगा। कोई भी व्यक्ति बिना अपाइंटमेंट लिए आधार केंद्र आ सकता है। प्रतिदिन 500 से 600 आधार कार्ड एनरोल किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी तक 3500 लोगों के डाटा ही अपलोड किए गए हैं। 30 लाख लोगों ने दस्तावेज सत्यापित नहीं कराए हैं। ऐसे में इन लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं मिल सकेगा।


आधार कार्ड अपडेट के साथ ही इन योजनाओं का ले सकते हैं लाभ
1- एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत देश में कहीं भी राशन ले सकते हैं।
2- लगभग 1100 सरकारी योजनाओं का लाभ।
3- आधार की मदद से बैंकों में खाता खुलवाना भी होगा आसान।
4- बैंकों से विभिन्न ऋण लेने की प्रक्रिया भी होगी सुगम।
5- आईटी रिटर्न में ई वेरिफिकेशन होगा आसान।

इन दस्तावेजों की आवश्यकता
- बच्चे के नए आधार कार्ड के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता पिता में किसी एक का आधार कार्ड।
- आधार में पता बदलवाने के लिए केंद्र द्वारा दिए गए फोर्मेट में स्थानीय पार्षद के हस्ताक्षर व मोहर।

तेजी से आधार कार्ड में दस्तावेजों को अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। एक माह में 3500 से अधिक आधार कार्ड अपलोड किए जा चुके हेँ। - प्रमोद कौशिक, सेंट्रल मैनेजर, आधार केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed