{"_id":"6925ad9d95ab66a9cf06d356","slug":"a-young-woman-living-in-a-live-in-relationship-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-meerut-news-c-72-1-mct1011-144509-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लिव इन में रह रही युवती को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लिव इन में रह रही युवती को पीटकर घर से निकाला
Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
-पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की लिव इन में रह रही एक युवती ने प्रेमी व उसके परिजनों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने युवती को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार को युवती ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि नाै माह पूर्व उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ अपने घर में लिव इन में रहने लगी थी। आरोप है कि 24 नवंबर को प्रेमी व उसके परिवार के लोगों जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने युवती को घर से निकाल दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।