फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young woman fell from a rooftop and was injured while trying to escape a monkey attack.

Meerut News: बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरी युवती घायल

Mon, 16 Mar 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
A young woman fell from a rooftop and was injured while trying to escape a monkey attack.
जानीखुर्द। बंदरो के हमले में घायल युवती उपचार के दौरान अस्पताल में फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में 18 वर्षीय युवती छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से नगरवासियों में वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

सिवालखास निवासी शाहिद की 18 वर्षीय पुत्री मंतशा रविवार को अपने घर की छत पर धूप में सूखे हुए कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। बंदरों को अपनी ओर आते देख मंतशा बुरी तरह घबरा गई और खुद को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर छत से जमीन पर आ गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण मंतशा को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में घायल युवती को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि सिवालखास में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग अपने घरों की छतों पर जाने से भी डरने लगे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूर्व में भी बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा बंदरों को पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सिवालखास अध्यक्ष फुरकाना का कहना है कि बंदर पकड़ने के लिए वन विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed