{"_id":"69dcfa14129404ae5d0821c0","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-950-lakh-in-the-name-of-online-trading-meerut-news-c-72-1-mct1011-151727-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 9.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 9.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर देहली गेट क्षेत्र निवासी आकाश जैन से करीब 9.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आकाश जैन ने रविवार को साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 3 मार्च 2026 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। साइबर आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में जुड़े दो लोगों ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया था। आरोपियों ने पीड़ित को एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिखाया और शुरुआत में खाते में नकली मुनाफा दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद विभिन्न बहानों से बार-बार रकम ट्रांसफर कराई गई। जब पीड़ित ने पैसे निकालने का प्रयास किया तो उससे टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर और रकम मांगी गई। 6 मार्च 2026 को ठगों ने संपर्क खत्म कर दिया। पीड़ित के अनुसार, उसके एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 9.50 लाख रुपये ठग लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संदिग्ध बैंक खातों और यूपीआई आईडी को ट्रेस कर फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --