{"_id":"624db76264674a1b251acf32","slug":"a-young-man-died-due-to-electrocution-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: करंट लगने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार ने ठेकेदार के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: करंट लगने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार ने ठेकेदार के खिलाफ की शिकायत
Wed, 06 Apr 2022 09:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:23 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू नगर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि 21 वर्षीय प्रदीप उर्फ गुड्डू बुधवार को स्पोर्ट कॉप्लेक्स में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि 21 वर्षीय गुड्डू पुत्र जयपाल निवासी इंचौली का रहने वाला था। वह बुधवार को शंभूनगर के पास स्पोर्ट कॉप्लेक्स में मजदूरी कर रहा था। वहीं अचानक वह 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झूलझ गया।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन