फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man climbed the water tank with the inidian flag in his hand due to the problems of the village in Meerut

यूपी: हाथ में तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा युवक, बोला- गांव की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कर लूंगा आत्मदाह

Sat, 03 Jul 2021 03:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jul 2021 03:25 PM IST
सार

गांव की समस्याओं को लेकर एक युवक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
A young man climbed the water tank with the inidian flag in his hand due to the problems of the village in Meerut
मेरठ के गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में एक युवक हाथ में तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

 
खड़ौली गांव में पानी की टंकी व अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर अश्वनी नाम का युवक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर टंकी पर चढ़ गया। उसने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। इस दौरान गांव वाले भी उसके समर्थन में धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


अश्वनी का कहना है कि गांव में पानी की टंकी काफी समय से बनी है लेकिन, आज तक पानी की सप्लाई नहीं हुई है। ऐसे में गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। युवक ने कहा कि गांव में सरकारी स्कूल में चारदीवारी नहीं, कोई गेट नहीं और एक भी शौचालय नहीं है। स्कूल पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा गांव का तालाब कूड़े के ढेर से ढका हुआ है। पानी की कोई भी निकासी नहीं है। गांव के रास्ते टूटे पड़े हैं। गांव में जिन घरों में मीटर लगे हैं वे तेज चल रहे हैं। गांव में कोई भी सरकारी अस्पताल नहीं है। 


युवक ने इन सभी समस्याओं के समाधान की जल्द से जल्द मांग की है। युवक का कहना है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेगा। उधर, जानकारी मिलने पर अपर नगर आयुक्त और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवक को समझाकर टंकी से नीचे उतरवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed